Spread the love

प्राऊड मोमेंट:

नवाचारी गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किए गए जिले के शिक्षक कौशल किशोर रॉय…

सरायकेला: संजय मिश्रा। नवाचारी गतिविधियां समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सह राष्ट्रीय शैक्षिक समिट-2023 में सरायकेला-खरसावां जिले के एसएन हाई स्कूल आदित्यपुर के शिक्षक कौशल किशोर रॉय को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया। पूरे देश भर में 700 इनोवेटिव शिक्षकों के बीच झारखंड प्रदेश से दो शिक्षकों को का चयन उक्त पुरस्कार के लिए किया गया है। जिसमें राजकीय राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेड़ा जमशेदपुर की प्रभारी डॉ शीला कुमारी एवं एसएन हाई स्कूल आदित्यपुर के सहायक शिक्षक कौशल किशोर रॉय को उक्त सम्मान से सम्मानित किया गया है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विषयगत कार्य एवं नवाचार, पाठ्य सहगामी गतिविधियों की आवश्यकता एवं महत्व सहित छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रयास को लेकर शिक्षण कौशल किशोर रॉय को शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। बताया गया कि इससे पूर्व वर्ष 2022 में दुमका से डॉ सपन कुमार तथा गिरिडीह से वरुण राय को उक्त सम्मान मिल चुका है।

शिक्षक कौशल किशोर रॉय को शिक्षा रत्न सम्मान मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने उन्हें शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। उन्होंने आशा जताया हैं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नवाचार गतिविधियों के साथ शिक्षण कौशल किशोर रॉय द्वारा किए गए प्रयास और कार्य का लाभ जिले के विद्यालयों और विद्यालयों के बच्चों को मिल सकेगा। और विद्यालयों में नवाचार गतिविधियों के साथ स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…