Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा में आगामी कल आहुत परिवर्तन जन सभा में शामिल होने के लिए डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने 23 सितम्बर को बहरागोड़ा में आयोजित होने वाले परिवर्तन जन सभा में शामिल होने के लिए व्यापक जन संपर्क अभियान चलाया। डॉ गोस्वामी आज बहरागोड़ा प्रखंड के कालियाडिंगा, उईनाला, केंवला, मुढ़ाकाटी, कापाड़िया तथा बेला गांवों में बैठक कर लोगों को परिवर्तन जन सभा में सम्मिलित होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 23 सितम्बर को बहरागोड़ा के चित्रेश्वर धाम से बाबा चित्रेश्वर का आशीर्वाद लेकर परिवर्तन रथ प्रारंभ होगा। बहरागोड़ा में उसी दिन प्रात: 10 बजे विशाल जनसभा आयोजित होगा। इस जनसभा को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद बिद्युत वरण महतो तथा अन्य प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। डॉ गोस्वामी ने लोगों को बताया कि हेमन्त सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के दलदल में ढकेल दिया। विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं। लोगों विशेषकर महिलाओं को पेयजल जल के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सुविधायें के अभाव के कारण इस क्षेत्र को लोगों को बिमारियों के इलाज के लिए पश्चिम बंगाल तथा ओड़िसा के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। लोग झामुमो सरकार से निजात पाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाले जा रहे परिवर्तन यात्रा झामुमो गठबंधन की सरकार को बदलने के लिए जनता को गोलबंद करेगी। बैठकों को मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, भाजपा नेता मनोज पाल,मुखिया झुमा नायक ,ब्रजेश मिश्र, प्रदीप मिश्र, सदानंद मुंडा, मिहिर दलाई, कमलेश साव, काजल महाकुड़, डोली मुर्मू, उषारानी बेरा, दिवाकर सिंह, सोनु बेरा, पिकलु घोष, स्वरुप सीट, ललन गोप तथा दीपक घोष ने भी संबोधित किया।

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित