
हाइवा ट्रक के टक्कर में चालक और उपचालक घायल

संवाददाता : झंटू पाल
काठीकुंड : शिकारीपाड़ा- काठीकुंड मार्ग में पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव के समीप बुधवार को ट्रक और हाइवा के टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ट्रक चालक का पैर टूट गया एवं उपचालक का सिर में आंशिक चोट आया है। बता दें कि ट्रक चालक बिहार के खगड़िया निवासी सुधीर कुमार अपने उपचालक सुमित कुमार के साथ ट्रक से शिकारीपाड़ा के तरफ जा रही थी कि विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ने पीछे से ठोकर मार दी और घटना स्थल से भागने में सफल रहा।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उप चालक को छोड़ दिया जबकि चालक का पैर का हड्डी निकल जाने से बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया।पुलिस ट्रक को जप्त कर मामले की जांच में जुटी है।

