
पूर्व महासचिव कंचन यादव ने अमरेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए, निष्पक्ष चुनाव की मांग

रिपोर्ट: मौसम गुप्ता
दुमका : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व महासचिव कंचन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने वर्तमान जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव पर संगठन को गलत दिशा में ले जाने और पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया।
कंचन यादव ने कहा कि “मुझे पार्टी से निकालने की बात कहने वाले अमरेंद्र यादव भूल जाते हैं कि उन्हीं के द्वारा मुझे नगर अध्यक्ष, फिर महासचिव बनाया गया था।”
उन्होंने दावा किया कि अमरेंद्र यादव पहले भी पार्टी छोड़कर 2019 में निर्दलीय और 2024 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बावजूद वे एक साल के भीतर ही बिना वैध सदस्यता के सीधे जिलाध्यक्ष बनाए गए। आरोपों का ब्योरा जिला चुनाव में पारदर्शिता की कमी चुनाव प्रभारी राजू गुप्ता और प्रमोद यादव की मिलीभगत प्रखंड अध्यक्षों का चापलूस समूह — जिनमें कई दो दशक से कुर्सियों पर जमे हैं, लेकिन एक पंचायत अध्यक्ष तक नहीं बन सके। कोल डिटेल्स की मांग – चारों आरोपितों की कॉल रिकॉर्ड्स की जांच और पार्टी कार्रवाई की मांग। कंचन यादव ने स्पष्ट कहा कि यदि वर्तमान नेतृत्व को नहीं हटाया गया तो: “राष्ट्रीय जनता दल दुमका में विलुप्त हो जाएगा।” निष्पक्ष चुनाव युवा, स्वच्छ छवि वाले जिलाध्यक्ष की नियुक्ति जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष परवेक्षकों की जांच पार्टी स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई बैठक में मौजूद रहे:
बिकास यादव (बीके यादव), मो. अली, डोनाल्ड हेम्ब्रम, मो. सोहेल खान, पिंकु ठाकुर, सुमित झा, सदानंद यादव, मो. बबलु, जितेश दास, रमेश टुडू, मो. सज्जाद, मो. आरिफ, भक्ती दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

