Advertisements
Spread the love

NALSA DAWN स्कीम के तहत विश्रामपुर गांव में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया । जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव महोदय के निर्देशानुसार गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा पंचायत के विश्रामपुर गांव में NALSA DAWN स्कीम 2025 के तहत नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत आमजन के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से लोग अपनी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और निःशुल्क कानूनी सहायता भी मांग सकते हैं। साथ ही डालसा (DLSA) के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न निशुल्क विधिक सेवाओं की विधिवत जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

You missed