
पोटका के हाता मे बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार के द्वारा फीता काटकर किया गया।

संवाददाता : अभिजित सेन
जमशेदपुर /पोटका । पोटका प्रखंड क्षेत्र के हाता में सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पुजा समिति हाता द्वारा बनाये गए वाद्य यंत्र के आकार में भव्य पुजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार के द्वारा फीता काट कर किया गया। पंडाल के उद्घाटन के उपरांत विधायक ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पूर्व कमेटी द्वारा अतिथियों को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ओके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि कमेटी द्वारा बिगत 64 साल से लगातार ग्रामीण क्षेत्र हाता में माता रानी की पूजा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा दुर्गा देवी की आराधना से हमें शक्ति मिलती है। दुर्गा पूजा हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति नारी शक्ति में हैओर हमें जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करती है। दुर्गा मां को प्रार्थना करें कि वे हमें शक्ति ज्ञान एवं विवेक प्रदान करें। इस अवसर पर पूर्व पार्षद चन्द्रावती महतो,बीडीओ अरुण मुंडा,अंचलाधिकारी निकिता बाला,उपप्रमुख उर्मिला सामाद,मुखिया सुकलाल सरदार,व पानों सरदार,पूर्व मुखिया सावित्री सरदार,थाना प्रभारी मनोज मुर्मू, समाजसेवी सुनील महतो कमेटी के हीरालाल डे, अध्यक्ष मनोज राम, सचिव सुब्रत डे,उपेंद्रनाथ सरदार, ग्राम प्रधान अजीत सरदार,अमित पाल,महेंद्र सिंह,आनन्द पाल,सतीश सरदार,सुकुमार गोप,चंचल हलधर,सोमनाथ पाल,संजय विश्वास,बापटु विश्वास आदि उपस्थित रहे।
Related posts:

