Advertisements
Spread the love

थाना प्रभारियों का पदस्थापन नहीं होने से रात के अंधेरे में चल रहा है अवैध शराब और बालू का कारोबार चांडिल में कायम हो रहा है माफिया राज…

चाण्डिल (सुदेश कुमार): सरायकेला-खरसावां जिला के चाण्डिल अनुमंडल क्षेत्र के थानों में पदस्थापित थाना प्रभारीयों का तबादला होने व विरमित किए जाने के बावजूद थानों में थाना प्रभारीयों का पदस्थापन नहीं होने से माफिया राज कायम हो गया है। ईचागढ़, तिरूलडीह और चांडिल थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में कई अवैध कारोबार के साथ झारखंड का राजस्व की बेरोक-टोक लूटने का काम किया जा रहा है ।

Advertisements

ईचागढ़, तिरूलडीह से सैकड़ों अबैध बालू लदे हाइबा जमशेदपुर व बंगाल भेजा जा रहा है। ईचागढ़ व तिरूलडीह थाना क्षेत्र से एन एच 33 पर अवस्थित चौका से चाण्डिल थाना क्षेत्र होकर जमशेदपुर में अबैध बालू उंचा दामों में बेचा जा रहा है। थानों में थाना प्रभारीयों का पदस्थापन नहीं होने से इसका फायदा सीधे बालू माफिया उठा रहे हैं। रात को बैखौफ होकर हाइबा से लोड कर बालू का कारोबार किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

वही चाण्डिल थाना क्षेत्र के हारोडीह मेंला में अवैध अंग्रेजी शराब खुलेआम बिक्री चला और दुर्घटना में मौत हुई जिससे समझौता कर मामले को रफादफा कर दिया गया । नौ दिनों के मेले में 450 लिटर से अधिक अवैध शराब की बिक्री हुई जिस पर रोक नहीं लगाया गया ।

चुनाव आयोग के निर्देश पर एक साथ सभी थाना प्रभारियों का तबादला का अधिसूचना 9 फरवरी को ही जारी कर दिया गया है। थाना प्रभारियों के तबादला के बाद सभी थाना, थाना प्रभारी विहीन हो गया है।

सुत्र के माने तो बालू माफिया थाना के बगल में एवं हाइवे 33 पर पुलिस की रेकी कर अबैध बालू लदे हाइबा को गंतव्य तक पहुंचाने में सफल रहते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला के पुलिस कप्तान द्वारा क्षेत्र का दौरा करने पर बालू माफिया बालू लदे हाइबा को जंगल झाड़ या गुप्त स्थानों में छुपा देते हैं और जैसे ही वरीय पुलिस पदाधिकारी का जत्था क्षेत्र से चले जाते हैं, तो पीछे से अपनी वाहनों से बालू माफिया पदाधिकारी का पीछा कर रेकी करते हैं एवं पीछे से हाइबा को पार करते हैं, जिससे क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने आए पुलिस पदाधिकारियों को इसका भनक तक नहीं लगता। क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतने लंबे समय तक थाना में थाना प्रभारीयों का पदस्थापन क्यों नहीं किया गया ।

You missed