Advertisements
Spread the love

पी एल वी के प्रयास से सत्रह माह से पेंशन से वंचित वृद्धा को मिलेगी अब बकाया पेंशन राशि

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर (पोटका) । डालसा सचिव के निर्देश पर पोटका के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा पोटका बी डी ओ के द्वारा भेजे गए पत्र बी ओ आई प्रबंधक मेचूआ शाखा को सौंपा गया।बताते चलें कुछ दिन पूर्व झारखंड मुख्य मंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन के लाभुक शांति भकत पति नरेंद्र भकत गांव कालापाथर के द्वारा पेंशन स्वीकृति के डेढ़ वर्ष बाद भी पेंशन न मिलने की शिकायत पी एल वी चयन कुमार मंडल से की थी एवं समस्या की जांच कर भुगतान करवाने का आग्रह किया गया था विषय की गंभीरता को देखते हुए पी एल वी चयन कुमार मंडल के द्वारा प्रखंड के पेंशन विभाग में एक आवेदन दे कर लाभुक की पेंशन भुगतान में उत्पन्न विसंगति के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया जिससे ये बात सामने आई लाभुक का आधार नंबर गलत खाता धारी के साथ लिंक हो जाने के कारण शुरू से ही उसी खाता धारी के खाता में पेंशन की राशि भुगतान किया जा रहा है आज बैंक ऑफ इंडिया शाखा मचूआ के प्रबंधक से मिल कर सही खाता धारी के खाता में उसके बकाया पेंशन राशि हस्तांतरित करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी पोटका द्वारा भेजी गई चिट्ठी प्राप्त कराया गया एवं यथाशीघ्र गलत खाता में भेजे गए पेंशन राशि को सही खाता धारी शांति भकत कालापाथर को हस्तांतरित करने के लिए कहा गया।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल के साथ छाकु माझी भी मौजूद थे।