Spread the love

दुमका : भाजपा अ. ज. मोर्चा ने भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का किया आयोजन…

• बाबूलाल मरांडी ने झामुमो व कांग्रेस पर लगाया बाबासाहेब का अपमान करने का आरोप 

• संताल परगना से आने वाला एक मंत्री संविधान की शपथ लेकर शरीयत को सर्वोपरि बताता है :: बाबु लाल मरांडी 

मौसम गुप्ता… ✍️

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीधर दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्रीरामपाड़ा स्थित केबी वाटिका परिसर में “भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, भाजपा प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा एवं दुमका जिलाध्यक्ष गौरवकांत की विशेष उपस्थिति रही,जबकि मंच संचालन अमन राज ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस-झामुमो -राजद के नेता दुष्प्रचार कर रही थे कि अगर एनडीए की सरकार आई तो संविधान समाप्त कर देगी, आरक्षण समाप्त कर देगी, जिसका दूर दूर तक वास्तविकता से कोई नाता नहीं था। पार्टी ने तय किया कि जनता को वास्तविकता जाननी चाहिए कि किस प्रकार जिन्होंने 70 साल तक इस देश पर राज किया उन लोगों ने बाबा साहब के साथ कितना दुर्व्यवहार किया, किस प्रकार अपमानित किया व किस प्रकार उपेक्षा की। बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू को अंबेडकर पसंद नहीं थे, कांग्रेस ने उनके साथ लगातार अन्याय किया। उन्हें चुनाव में हराने से लेकर संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर न लगाने तक कांग्रेस की सोच में उनके लिए कोई सम्मान नहीं था। यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसने उन्हें सच्चे अर्थों में भारत रत्न दिया और संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर लगवाकर उन्हें यथोचित सम्मान प्रदान किया।

उन्होंने झामुमो मंत्री हफीजुल हसन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि संताल परगना से आने वाला एक मंत्री संविधान की शपथ लेकर शरीयत को सर्वोपरि बताता है। जब एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति कहता है कि मुसलमान कब्र में नहीं है, सड़क पर आएगा तो मार-काट होगी—तो यह बाबा साहब के संविधान का खुला अपमान है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके नेता राज्य में मुर्शिदाबाद जैसे हालात पैदा करने का षड्यंत्र कर रहे हैं, जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन देश के लिए समर्पित था। कांग्रेस और झामुमो जैसी पार्टियों ने उन्हें केवल भाषणों में याद किया, जबकि भाजपा ने उनके विचारों को नीति और नीयत दोनों में आत्मसात किया है। सामाजिक न्याय और समावेशी विकास ही भाजपा का पथ है।

पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि अंबेडकर जी चाहते थे कि हर बच्चा चाहे वो किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय से हो, समान अवसर पाए, समान शिक्षा पाए। भाजपा की नीतियाँ इसी सोच पर आधारित हैं। वहीं कांग्रेस- झामुमो जैसी पार्टियाँ बाबा साहब के नाम का उपयोग तो करती हैं, लेकिन उनके विचारों को जमीन पर लागू करने में पूरी तरह विफल रही हैं। बाबा साहब का अपमान करने वाले मंत्रियों को संरक्षण देकर झामुमो ने अपने असली चरित्र को उजागर कर दिया है।

जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जीवनभर वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनकी दृष्टि में शिक्षा सबसे बड़ा हथियार था, जिससे समाज में समानता और सम्मान का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। आज जब भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है, तो यह बाबा साहब के मूल विचारों को ही साकार करने का प्रयास है।
जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह, अनुज आर्या, अमिता रक्षित, गौरीशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, विवेकानंद राय, जिला मंत्री सोनी हेंब्रम, कालेश्वर लायक, मृणाल मिश्रा, ओम केसरी, जीतलाल राय, दिनेश सिंह, दीप्तांशु कोचगवे, रूपेश मंडल, ममता साह, रघुनाथ रजक, दीपक बाउरी, पूनम देवी, उषा दास, माइनो मुर्मू, मणिलाल गृही, अजय सिंह, नकुल साह, राजू दर्बे, बिनोद यादव, अनूप कुमार, संतोष सोरेन, टिंकू गण, गायत्री जायसवाल, दिनेश राम, गौतम रजक, गोपी दास, राजेश मिर्धा, दिनेश मिर्धा, अजीत मिर्धा, नीतू झा, ममता झा,गायत्री जायसवाल, साहब मिश्रा, प्रवीण सिंह, संतोष साह, रूपाली मंडल, रानी सिंह, प्रिया भारती, पूनम भगत, पवन पासवान, मंजु दास, खाटू दास, शिवांगी दास, रेखा रानी दास, शोभा दास, ओम दास, रणजीत मिर्धा, प्रिया कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे| कार्यक्रम के दौरान पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनिट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

You missed