Advertisements
Spread the love

बालू के अवैध कारोबार पर दुमका सीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Advertisements

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता

दुमका। सूबे की उपराजधानी दुमका में बालू का अवैध कारोबार लगातार जारी है, जहां सदर प्रखंड क्षेत्र के मयूराक्षी नदी से ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से बालू का उठाव कर खुलेआम परिवहन किया जा रहा है, जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और कुछ दिन पूर्व एक दर्दनाक हादसे में स्कूल जा रही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी, बावजूद इसके बालू माफियाओं पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है; इसी क्रम में शनिवार को हिजला पंचायत स्थित मूक-बधिर विद्यालय के पास दुमका सदर के अंचल अधिकारी अमर कुमार ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया, जिसे दुमका नगर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं अंचल अधिकारी ने बताया कि मयूराक्षी नदी से अवैध बालू उठाव की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई, कार्रवाई के दौरान चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन पीछा किए जाने पर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला, फिलहाल जब्त ट्रैक्टर पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।