Advertisements
Spread the love

दुमका : डालसा सचिव के द्वारा बालिका बाल गृह का किया गया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट : मौसम गुप्ता

Advertisements
Advertisements

माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका, सुधांशु कुमार शशि के आदेशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, विवेक कुमार क़े द्वारा दुमका जिला के धधकिया स्थित बालिका बालगृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सचिव ने बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में आवासीय परिसर, रसोईघर, शौचालय, अध्ययन कक्ष एवं चिकित्सा सुविधा का भी अवलोकन किया गया। सचिव ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि बालिकाओं को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो तथा उनके शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। सचिव ने कहा कि समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाती रहेगी ताकि बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

You missed