Advertisements
Spread the love

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा संयुक्त मोर्चा के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान को लेकर दुमका में विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया…..

संवाददाता:- मौसम कुमार गुप्ता, दुमका (झारखंड)

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के निमित्त आज दुमका विधानसभा का सम्मेलन अग्रसेन भवन दुमका में हुआ, सम्मेलन में मुख्य रूप से पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल को बेमिसाल बताया, सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास ही केंद्र सरकार का मूल मंत्र है ,विश्वास ही विकास का आधार है और देश की जनता ने विश्वास की कसौटी पर केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल जनकल्याण के लिये हुए ।

Advertisements

सम्मेलन में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और कार्यक्रम प्रभारी रेणुका मुर्मू जी, भाजपा के जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद राय,अमिता रक्षित ,भाजयुमो के प्रमंडल प्रभारी सौरभ कश्यप, मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल,पिंटू साह ने भी संबोधित किया कार्यक्रम अध्यक्षता नीतू झा ने किया और संचालन भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फारूक अनवर ने किया। बैठक में श्रीधर दास, पंकज झा अमन राज, दीपांशु कोचगांवे, साधिन लोहार, धर्मराज मंडल पुष्पा सिंह पूनम शाह आदि मौजूद थे

You missed