Advertisements

बासुकिनाथ के शिवलिंग पर पंडा पुरोहितों ने दुहान की परंपरा के तहत गौमाता और बछड़े को गर्भगृह में ले जाकर सीधे दूध से अभिषेक किया…
दुमका संवाददाता:मौसम कुमार गुप्ता
Advertisements

दुमका जिला के बासुकिनाथ धाम स्थित बाबा फौजदारी दरबार के शिवलिंग पर पंडा पुरोहितों ने वर्षा जल्द से जल्द हो जिसको लेकर दुध दुहान परंपरा के तहत गाय और बछड़ा को सीधे गर्भगृह ले जाकर दूध से अभिषेक किया। इस मौके पर पंडा समाज के तमाम लोग मंदिर में मौजूद थे और पूजा अर्चना के बाद दूध से अभिषेक बाबा का किया गया। जिसके कुछ देर बाद से ही वर्षा बासुकीनाथ में झमाझम हो रहा है।
जिससे गर्मी से राहत तो मिल ही रहा है और किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है। लंबे समय से वर्षा नहीं होने के कारण शिवगंगा सफाई के बाद शिव गंगा में पानी नहीं है बारिश हो जाने से शिवगंगा पानी भर जाएंगे और श्रद्धालु पूजा करने के पूर्व शिव गंगा में स्नान कर पाएंगे।
Related posts:
Saraikela : मगध अस्पताल आदित्यपुर आधुनिक तकनीकी उपकरण की सुविधा के साथ अब मरिजों को आयुष्मान योजना क...
नक्सल प्रभावित क्षेत्र रायजमा की महिलाएं हो रहे आत्मनिर्भर, झारखंड ही नही देश के कोने-कोने तक पहुँच ...
Saraikela : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में कुल 8 बिंदुओं पर लिए गए निर्णय.

