Spread the love

पुलिस महानिरीक्षक संथाल परगना प्रक्षेत्र, दुमका, श्री क्रांति कुमार गढ़ीदेसी के द्वारा पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन अंतरराज्यीय सीमा बैठक आयोजित की गई…

दुमका: मौसम गुप्ता

Advertisements
Advertisements

■ उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक से आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष जानकारीयों का किया आदान-प्रदान।

■ पुलिस महानिरीक्षक ने घटना मुक्त चुनाव संपन्न कराने हेतु पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारीयों से किया सहयोग की अपेक्षा।

■ पुलिस महानिरीक्षक ने अंतर राज्य के सभी जिलों से अवैध शराब के परिवहन एवं रोकथाम हेतु दिए विशेष दिशा निर्देश।

■ अवैध धनराशि का परिवहन ना हो इसके लिए चेक पोस्ट बनाने एवं कड़ी निगरानी हेतु दिए गए विशेष दिशा निर्देश।

■ मादक पदार्थों के परिवहन के रोकथाम हेतु चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने हेतु दिए गए विशेष दिशा निर्देश।

■ झारखंड राज्य के फरार अभियुक्तों के एवं पश्चिम बंगाल राज्य के कांडो में संलिप्त फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु दिए विशेष दिशा निर्देश।

■ पुलिस महानिरीक्षक बीरभूम पश्चिम बंगाल ने कहा पुलिस महानिरीक्षक संथाल परगना, प्रक्षेत्र दुमका के द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का किया जाएगा सुगमतापूर्वक पालन।

उक्त बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक संस्थान परगना क्षेत्र श्री संजीव कुमार एवं संथाल परगना क्षेत्र से पुलिस अधीक्षक दुमका श्री पीतांबर सिंह खेरवार, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक पाकुड़, पुलिस अधीक्षक साहिबगंज एवं पश्चिम बंगाल से पुलिस अधीक्षक बीरभूम, पुलिस अधीक्षक आसनसोल पश्चिम बंगाल, पुलिस महानिरीक्षक बीरभूम एवं पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित हुए।

 

Advertisements

You missed