Advertisements
Spread the love

दुमका : गुमरो पहाड़ से आए जंगली सूअरों ने गेहूं फसल को किया नष्ट…

मौसम गुप्ता… ✍️

Advertisements

* दर्जनों की संख्या में रहता है सूअरों का झुंड, एक साथ फसलों पर बोलते हैं धावा

* किसानों ने जंगली सूअरों के आतंक से मक्का, आलू, मूली जैसी फसलों से बनाई दूरी

दुमका : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से के किसान इन दिनों गुमरो पहाड़ से आने वाले जंगली सूअरों के आतंक से काफी परेशान हैं। ताजा मामला बाड़ाडुमरिया पंचायत के घुरमुन्दनी गांव का है, जहां जंगली सूअरों के झुंड ने किसानों की गेहूं की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान प्रताभ महतो और तरुण महतो की करीब दो बीघा, सचिन महतो की एक बीघा तथा सत्यनारायण महतो और जयदेव महतो की दो बीघा जमीन पर लगी गेहूं की फसल को सूअरों ने बर्बाद कर दिया। इस प्रकार कुल पांच बीघा में लगी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों ने बताया कि धान की फसल खराब होने के बाद उन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ गेहूं की खेती की थी, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। लेकिन गुमरो पहाड़ से आए जंगली सूअरों के झुंड ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, हर साल जंगली सूअर इस तरह फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके बावजूद रोकथाम के लिए वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने तथा हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

You missed