Advertisements
Spread the love

हुण्डरु फॉल पहुँचे डुमरी विधायक जयराम महतो पर्यटक सुविधाओं के विकास का दिया आश्वासन

Advertisements

✍️  अर्जुन कुमार प्रमाणिक

राँची/सिकिदीरी । झारखंड के सुप्रसिद्ध जलप्रपात और पर्यटन स्थल हुण्डरु फॉल में गुरुवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा  के केन्द्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो का आगमन हुआ। विधायक के पहुंचने पर पर्यटक मित्रों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया और लकड़ी से बने सुंदर हस्तशिल्प उपहार स्वरूप प्रदान किए। इस दौरान पर्यटक मित्रों ने पर्यटन स्थल की समस्याओं जैसे पेयजल, पार्किंग, शौचालय आदि की कमी से उन्हें अवगत कराया। विधायक महतो ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में इन मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाएंगे। उन्होंने पावर प्लांट क्षेत्र से हुण्डरु फॉल की मनोरम वादियों का अवलोकन किया और कहा  “प्रकृति ने झारखंड को अनमोल सौंदर्य से सजाया है, लेकिन राज्य सरकार की दूरदर्शिता की कमी के कारण पर्यटन स्थलों का समुचित विकास नहीं हो पाया है। सरकार को चाहिए कि पर्यटक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे, जिससे झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।” इस मौके पर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, केन्द्रीय सचिव जलेश्वर उर्फ मार्शल महतो, बालेश्वर बेदिया, राजकिशोर प्रसाद, सुरज महतो, विराट महतो, राजू महतो, बुधराम बेदिया, विष्णु बेदिया, मनिष बेदिया, मनोज बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, रतिलाल महली, मंटू महतो, गजेंद्र महतो, मेघनाथ बेदिया, जितवाहन भोगता, नागेश्वर बेदिया, अभिनाश बेदिया, महेश्वर बेदिया, हरिचरण बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे।