Spread the love

जाने-माने समाजसेवी किशन गुप्ता को सड़क दुर्घटना पीड़ितों की समय पर मदद के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । किशन गुप्ता ने पोटका और आसपास के क्षेत्रों में बीते कुछ वर्षों के दौरान हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 30 घायलों को अपनी निजी एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया। उन्होंने न सिर्फ घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया, बल्कि उनके परिजनों को भी तत्काल सूचना देकर मानवीय सेवा का मिसाल पेश किया। इस सेवा कार्य को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें एक समारोह में सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद किशन गुप्ता ने कहा, “दुख-तकलीफ में फंसे लोगों की मदद करना ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है। जब भी मुझे कहीं दुर्घटना की सूचना मिलती है, मैं तुरंत पहुँचने की कोशिश करता हूँ।” उनकी इस निस्वार्थ सेवा भावना की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …