
जमशेदपुर में डूरंड कप ट्रैफिक टूर का आगाज, 27 जुलाई से कोलकात्ता में शुभारंभ होगी, हफीजुल हसन ने कहा खेल राज्य की संस्कृति से जुड़ा है फुटबॉल…
जमशेदपुर (दीप पोल) आज शुक्रवार को जमशेदपुर में डूरंड कप ट्रैफिक टूर का आगाज किया गया और इस पूरे जमशेदपुर शहर में आर्मी के जवानों के द्वारा घुमाया जा रहा है इस अवसर पर झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन और खाद्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया , और आर्मी के जवान को सौप दिया गया ।

डूरंड कप को आर्मी के जवान द्वारा पूरे जमशेदपुर में घुमाया जाएगा और फिर जेआरडी कांप्लेक्स में सुरक्षित रखा जायेगा । 27 जुलाई से कोलकात्ता में डूरंड्र कप फुटबॉल टूर्नामेंट का विवेकानंद युवा भारती कृरंगन, किशोर भारती कृरंगन से शुभारंभ किया जाएगा। पहली बार जमशेदपुर को मेजवानी करने का मौका मिला है । 28 जुलाई को जमशेदपुर में डी ग्रुप खेला प्रारंभ होगी। दर्शकों के लिए 24 जुलाई से ऑनलाईन और ऑफ लाइन टिकट बिक्री की व्यवस्था किया गया है ।दर्शकों को 24 जुलाई से ऑनलाईन और ऑफ लाइन टिकट टिकट 50 रूपये से लेकर 100 रूपये तक टिकट ले सकते है ।

इस अवसर पर दर्शकों को संबोधित करते हुए हफीजुल हसन ने कहा खेल राज्य की संस्कृति से जुड़ा है और फुटबॉल के साथ जमशेदपुर की एक लंबी और गौरवशाली परंपरा है। आधुनिक युग के भारतीय फुटबॉल के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने यहां की प्रतिष्ठित टाटा फुटबॉल अकादमी से अपनी कला सीखी। पहली बार प्रसिद्ध डूरंड कप की मेजबानी करना एक सम्मान की बात है और इससे शहर और राज्य में कुल मिलाकर खेल की लोकप्रियता बढ़ेगी।

हम जमशेदपुर को यह विशेषाधिकार देने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद देते हैं। मैं राज्य के सभी फुटबॉल प्रेमी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे हमेशा की तरह बड़ी संख्या में आएं और मैच देखें। हम आने वाले दिनों में कुछ प्रतिस्पर्धी और रोमांचक फुटबॉल मैचों की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सभी मेहमान टीमों और मेहमानों को जमशेदपुर में शानदार समय बिताने की शुभकामनाएं देते हैं।

