Advertisements
Spread the love

ईडी ने 7 घंटे तक सीएम से की पुछताछ, जमीन सहित अर्जित सम्पति की भी ली जानकारी..

राँची (अर्जुन कुमार) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारी लंबी पूछताछ की. करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम आवास से ईडी की टीम बाहर निकली. सीएम से ईडी ने बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन के संबंध में पूछताछ की. सीएम से उनके और पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के बारे में भी पूछताछ की. इसके बारे में सीएम ने जानकारी ईडी को दी.

Advertisements

अब ईडी इसका मिलान करेगी. इस मामले में ईडी सीएम से एक बार फिर से पूछताछ करेगी. मालूम हो कि सीएम से पूछताछ करने ईडी की टीम दिन के 1.03 बजे कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची थी. सीएम से पूछताछ शुरू होने के करीब साढ़े तीन घंटे के बाद ईडी की एक टीम फिर शाम 4.30 बजे पहुंची. ईडी के अधिकारी फ़ाइल में काफी कागजात लेकर पहुंचे थे.

You missed