Advertisements
Spread the love

फ्लाइओवर निर्माण के दौरान क्रेन पलटने से अभियंता की मौत,

परिजनों में आक्रोश, कर्मीयों की सुरक्षा व्यवस्था नहीं….

रांची ब्यूरो: रांची में कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। अचानक क्रेन पलटने से अभियंता की मौत। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। इस हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश। परिजनों का आरोप है कि इस निर्माण में कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस घटना में जान गंवाने वाले इंजीनियर का नाम चूड़ामणि कुमार है। 30 वर्ष की उम्र थी। अभियंता बरियातू किरण एक्सरे के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। लोअर बाजार थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ।

You missed