Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में हाथियों का उत्पात, विद्यालय का चाहरदिवारी और रसोई घर को किया क्षतिग्रस्त….

 

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह                                                                                                           चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उपद्रव जारी है. जंगली हाथी आए दिन धान और चावल खाने के लिए विद्यालय भवनों के रसोईघर और ग्रामीणों के घरों को निशाना बना रहे हैं. इस दौरान बीती रात कालापाथर पंचायत के भोंडेशोल गांव में एक हाथी ने रातभर जमकर उत्पात मचाया है. हाथी ने शांति हांसदा के घर की पक्की चाहरदीवारी को तोड़ दिया और घर में घुसकर एक क्विंटल धान खाया.

Advertisements

परिवार के सदस्य हाथी के डर से घर में दुबके रहे. इसके बाद हाथी पास में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में विद्यालय के रसोई घर के दरवाजे को तोड़ा और रसोई घर में रखे कई बर्तनों को पैरों से दबाकर तोड़ दिया. दरवाजा तोड़े जाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जगे और पटाखे फोड़ कर हाथी को गांव से खदेड़ा. इसके बाद हाथी पास के जंगल में चला गया. हाथी के जंगल में रहने के कारण ग्रामीण भयभीत हैं. इसकी सूचना पाकर वन विभाग की टीम छातीपूर्ति का जायजा लिया और हाथी प्रभावित शांति हांसदा को क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान के लिए फार्म उपलब्ध कराया गया.