Advertisements
Spread the love

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में रोजगार मेला 10 को; मेले में जिले के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता लेंगे भाग; सम्मानजनक वेतन, मुफ्त बस सर्विस सहित मिलेगी अन्य सुविधाएं…

संजय मिश्रा सरायकेला :

Advertisements

सरायकेला। आगामी 10 जनवरी को मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय सरायकेला-खरसावां में पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में टाटा मोटर्स लिमिटेड, रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बीके स्टील, एएसएल मोटर्स, देलहीवेरी प्राइवेट लिमिटेड एवं वरुण बेवरेजेस सहित जिले के अन्य प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा कुल 762 विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर एवं चाईबासा में नियुक्त करने हेतु योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न संस्थानों द्वारा 10 हज़ार रुपये से 35 हज़ार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें कैंटीन, बस सर्विस सहित पीएफ, ईएसआईसी एवं इंसेंटिव जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

उक्त रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए।
8 वीं, 10 वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक विज्ञान/वाणिज्य, स्नातकोत्तर विज्ञान, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मॉडल कैरियर सेंटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर विजिट कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?