Advertisements
Spread the love

225 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने एक को किया गिरफ्तार; एक फरार…

सरायकेला- संजय मिश्रा । उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार गम्हरिया एवं राजनगर थाना अंतर्गत रात्रि गश्ती करने के क्रम में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई। जिसमें वाहन से 25 पेटी पेट बोतल किंग्स गोल्ड ब्लैक हॉर्स 225 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।

Advertisements

मौके पर घटनास्थल से वाहन महिंद्रा पिकअप वैन सहित उसके चालक नेंगटासाई निवासी अनूप नंदी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जबकि गम्हरिया थाना क्षेत्र के जसपुर निवासी बादल मंडल फरार घोषित हुआ। बताया गया कि कारोबार के संचालक अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अनुसंधान किया जा रहा है।

You missed