Spread the love

गुड इनीशिएटिव: बीपीओ रविकांत भकत ने विद्यालय के बच्चों के बीच चेतना सत्र का किया आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा 

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। विभागीय निर्देशानुसार विद्यालयों में स्कूली बच्चों में चेतना के विकास को लेकर चेतना सत्र का आयोजन किया जाना है। सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत ने सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में बच्चों के साथ चेतना सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों को ट्रैफिक रूल्स और दैनिक जीवन में संस्कार एवं संस्कृति के महत्व के संबंध में जानकारी दी।

स्कूल कार्यक्रम समापन के पश्चात बच्चों को इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से दैनिक जीवन के समस्याओं और उनके निवारण के उपाय भी बताएं। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियु और संकुल साधन सेवी संचिता महतो सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में उन्होंने बताया कि आखिरी घंटी में बच्चे खुशी-खुशी घर जाते हैं। और अगले दिन विद्यालय आने के लिए उत्साहित रहते हैं।

ऐसे में उन्हें उनके जीवन से संबंधित जीवन उपयोगी जानकारियों को उनके साथ शेयर किया जाना उनके लिए विशेष जागरूकता का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि इससे स्कूली बच्चों में आत्म बल का विकास संभव हो सकेगा। और वे अपने भविष्य संवारने के प्रति विशेष रूप से सजग बनेंगे।