
चौका के चुटिया में उत्पाद विभाग का छापा 600 किलो तैयार जावा और 400 लीटर शराब जप्त, संचालक फरार…
चाण्डिल (कल्यण पात्रा)

सरायकेला जिला उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा के निर्देश पर सब इंस्पेंक्टर त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में सुबह 7 बजे चार गाड़ी जवान के साथ चौका स्थित चुटिया गांव में छापामारी कर 600 किलोग्राम तैयार जावा महुआ और 400 लीटर देशी शराब को जप्त किया । वही बताया की संचालक और मजदूर छापामारी दल के आने की सूचना मिलते ही फरार हो गया । तत्काल शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया है। और शराब बनाने वाली समाग्री को जप्त किया गया ।
सरायकेला जिले में अधिकारियों की स्थान्तरण के बाद ही जिले में अपराध के साथ अवैध कारोबार पर भी अकुश लगता नजर आ रहा है । चाण्डिल में पीछले कई वर्षो से अवैध शराब के मिनी फैक्टरी के रूप में चल रहा था । लगातर छापामारी से क्षेत्र के शराब माफिओं में हड़कंप मचा हुआ है । क्षेत्र के गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को घटक रहे थे बरहाल देखना है कि शराब माफियाओं में हड़कंप बना रहेगा या फिर आम जनता की कमाई को दूसरे तरीके से लूटने की तैयारी की जा रही है ।
Related posts:

