Advertisements
Spread the love

पुआल टाल में लगी आग. पुआल जलकर हुआ स्वाहा…

सरायकेला: संजय मिश्रा। राजनगर प्रखंड अंतर्गत टीटीडीह पंचायत के बड़ा खीरी गांव के खेतों में अचानक से आग लग गई। देखते-देखते आग विकराल रूप ले ली। मौके पर ग्रामीणों ने आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी।

Advertisements

अग्निशमन विभाग की गाड़ी आते-आते आग अनादी महतो के पुआल टाल को अपने चपेट में ले ली। और टाल में रखी सारी पुआल जल कर राख हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरन्त भाजपा नेता रमेश हांसदा बड़ा खीरी गांव पहुचे। सामुहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

मौके पर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने फोन पर राजनगर अंचलाधिकारी को इसकी जानकारी दी एवं पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर रंजीत ज्योतिषी, विशु महतो, अर्जुन महतो आदि ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You missed