Advertisements
Spread the love

श्री श्री देव हनुमान मंदिर, नामकुम थाना में प्रथम वार्षिक उत्सव सम्पन्न

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

नामकुम(राँची)। श्री श्री देव हनुमान मंदिर, नामकुम थाना परिसर में प्रथम वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। आचार्य पंडित मुकेश भास्कर द्वारा रुद्राभिषेक एवं माता दुर्गा, शिव-पार्वती, बजरंगबली, गणेश, कार्तिक, राधा-कृष्ण और नंदी की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ कराई गई।

कार्यक्रम में यजमान के रूप में थाना प्रभारी मनोज कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, मिश्राजी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का विधिपूर्वक स्नान और श्रृंगार किया गया तथा खीर का भोग लगाया गया। परिसर ‘ॐ नमः शिवाय’ की गूंज से महक उठा।

शुभ मुहूर्त दोपहर 1:32 बजे प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में शाम 7 बजे तक हवन, आरती और रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के बीच खीर एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

पूजन कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार, ब्राह्मदेव प्रसाद, केशरी जी, प्रभुवन कुमार, जयदेव कुमार, संतोष कुमार, अजीत कुमार, मिश्राजी, शंकर भास्कर, अनिल कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

You missed