Advertisements
Spread the love

फ्लीटगार्ड कंपनी ने सीएसआर मद से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं ब्रेस्ट कैंसर टेस्टिंग मशीन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । उपायुक्त अरवा राजकमल के सार्थक प्रयास से कोलाबीरा स्थित फ्लीटगार्ड कंपनी द्वारा सीएसआर मद से जिले के स्वास्थ्य विभाग को ब्रेस्ट कैंसर टेस्टिंग मशीन उपलब्ध कराई गई।

Advertisements

सदर अस्पताल सरायकेला को उपलब्ध कराई गई उक्त ब्रेस्ट कैंसर टेस्टिंग मशीन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने फ्लीटगार्ड कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा मशीन प्राप्त की।

इस अवसर पर अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सदर अस्पताल सरायकेला के उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक निर्मल दास सहित स्वास्थ्य कर्मी नर्स मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर टेस्टिंग मशीन के उपलब्ध हो जाने से ब्रेस्ट कैंसर की जांच में काफी सुविधा हो सकेगी।