
4357 वादों का निष्पादन, 54,51,033 रुपये की समझौता राशि प्राप्त

Arjun Kumar Pramanik……..✍️
रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय, रांची परिसर में बिजली से संबंधित विशेष लोक अदालत एवं मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। लोक अदालत के दौरान कुल 4357 वादों का निपटारा किया गया, जिसमें विभिन्न मामलों में कुल 54,51,033 रुपये (चौवन लाख इक्यावन हजार तैंतीस रुपये) की समझौता राशि प्राप्त हुई। इस आयोजन से बड़ी संख्या में वादकारियों को शीघ्र न्याय मिलने के साथ-साथ समय एवं धन की भी बचत हुई। डालसा सचिव ने बताया कि मासिक लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्व से ही संबंधित न्यायालयों द्वारा वादकारियों को नोटिस निर्गत किए गए थे, ताकि अधिक से अधिक लंबित मामलों का समाधान आपसी सहमति के माध्यम से किया जा सके। लोक अदालत के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण कर न्याय प्रणाली पर बढ़ते बोझ को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। मासिक लोक अदालत के सफल आयोजन से आम नागरिकों में वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी है।
Related posts:

