Advertisements
Spread the love

रिमझिम बारिश के साथ दिनभर छाया रहा कोहरा; बढ़ी कशकनाहट से थमी रही जिंदगानी…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में मौसम के करवट लेने के साथ ही रुक रुक कर बारिश का दौर बृहस्पतिवार के पूरे दिन जारी रहा। जिससे तापमान गिरते ही वातावरण में कनकनाहट बढ़ी रही। ठंडी हवा व घने कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। घरों से बाहर निकले लोगों के लिए कंफ्यूज होने की स्थिति में बरसाती और गर्म कपड़े दोनों ही पहनना जरूरी देखा गया। इधर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात से ही बारिश व हवा चलने से कनकनी बढ़ गई है।

गुरुवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले दो दिनों तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना बताई जा रही है। बढ़ते ठंड के कारण जन जीवन प्रभावित होने लगा है। जाड़े के मौसम में लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ बरसाती पहनकर व छाता लेकर घरों से निकल रहे है। अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण स्कूली छात्रों का ठंड से बुरा हाल देखा गया।

गुरुवार को दिन भर धूप नहीं निकली और दोपहर एक बजे तक हल्की बारिश होती रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही शुक्रवार को कहीं बादल व कहीं धूप दिखाई देंगे। बादल हटने के बाद कनकनी और बढ़ने की संभावना है। रात से लेकर दोपहर तक हुई बारिश के कारण जरुरी काम होने पर ही लोग अपने अपने घरों से निकले। बारिश व ठंड के कारण सरायकेला बाजार में लगभग सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए देखे गए।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार भ्रष्टाचार/अराजकता मजदूर आंदोलन मौसम मौसम और मानसुन राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

सरायकेला : चांडिल डैम विस्थापन मामले में 13 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप