Advertisements
Spread the love

श्री श्री बाबा भैरव मेला समिति बेगनाडीह द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री बाबा भैरव मेला समिति बेगनाडीह के तत्वावधान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कराए गए खेलकूद प्रतियोगिता के तहत हांडी फोड़ में प्रीति मुखी प्रथम एवं नेहा महतो द्वितीय, सुई धागा रेस में संतोषी सुंडी प्रथम एवं साधना नायक द्वितीय, जलेबी रस में प्रीति नायक प्रथम एवं मंजू हरिजन द्वितीय, राइटिंग प्रतियोगिता में बबीता रानी महतो प्रथम एवं अंजू पात्रो द्वितीय, म्यूजिकल चेयर रेस में राखी महाली प्रथम एवं पार्वती मुखी द्वितीय, एक टांग दौड़ में सुधा हेंब्रम प्रथम एवं लक्ष्मी पुर्ति की द्वितीय,

म्यूजिकल बाल पास में सुष्मिता पाड़ेया प्रथम एवं भारती महतो द्वितीय, चॉकलेट रेस में विभु गागराई प्रथम एवं सोनू गोप द्वितीय, मेंढक रेस में करण दोंगो प्रथम एवं गुरुबा बोदरा द्वितीय तथा 100 मीटर दौड़ में मुन्ना महाली प्रथम एवं रूपेश महतो द्वितीय स्थान पर रहे। मौके पर समिति के अध्यक्ष राजकिशोर नायक, नीलकंठ नायक, सुनील हो, गणेश नायक, विश्वनाथ नायक, अमर नायक, मनोहर तांती, धुनाई कांडेयांग, राजेश मुखी, दीपक मंडल, धर्मेंद्र महतो, सदानंद सतपथी एवं देवाशीष नायक द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर श्रद्धालु उत्साह के साथ सेल्फी लेते हुए देखे गए।

You missed