Spread the love

ग्राम प्रधान संघ की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवार दास ने कहा. भाजपा की सरकार बनने पर पहली केबिनेट में ग्राम प्रधानों को अधिकार देंगे…

नामकुम (अर्जुन कुमार) रांची जिला नामकुम प्रखण्ड के राजाउलातु में रांची जिला ग्राम प्रधान संघ का एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से आमने सामने बैठकर सीधा संवाद कर उनसे उनकी समस्यांए जानी और उनसे सुझाव मांगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दास ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में वे पांचवी अुनूसूची के तहत ग्रामप्रधानों को अधिकार देने का काम करेंगें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जब विपक्ष में थी तो वे हमेशा विधानसभा में हल्ला करते थे कि पांचंवी अनुसूची के तहत ग्रामप्रधान को अधिकार दो पर साढे तीन साल बीतने पर भी आजतक इन लोगों ने ग्रामप्रधानों को अधिकार नहीं दिया। पूर्व की भाजपा सरकार ने आदिवासी धर्म संस्कृति और परंपराओं को बरकार रखने पारंपरिक व्यवस्था को सरंक्षण और जुडे लोागें को मान सम्मान देने का काम किया जो आज एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि गांव को सशक्त बनाने में महिलाओं की मुख्य भूमिका होती है। अगर राज्य को आगे बढ़ाना है तो महिला शक्ति को आगे बढ़ाना होगा। इस दौरान वे मारासिल्ली पहाड़ में जाकर भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किये।

Advertisements

You missed