Advertisements
Spread the love

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने सभी मंदिरों में साफ-सफाई अभियान चलाया…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements

बरसोल के मानुषमुड़िया अंतर्गत बजरंगबली मंदिर, काली मंदिर, शिब मंदिर, जगन्नाथ मंदिर में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र ने स्थानीय निवासियों के साथ अभियान के तहत मंदिर व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. इस दौरान सरोज महापात्रा ने मंदिर के गर्भ गृह से लेकर पूरे मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर एवं कूड़ा एकत्रित कर साफ सफाई की.

इस संबध में भाजपा नेता सरोज ने बताया कि 500 वर्षों के कठिन संघर्ष, बलिदान एवं तपस्या के बाद 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर भारत समेत पूरे विश्व में जो उल्लास का माहौल है वह ऐतिहासिक है. घर में जब भी कोई खुशी व मांगलिक कार्य होता है तो हमारा रोम रोम आह्लादित होता है.

प्रफुल्लित होता है और इस समय ऐसा ही महसूस हो रहा है कि कोई हमारे घर में बहुत बड़ा समारोह है. इस मौके पर प्रबीर भोल, बिपलब दे, रतन साहा, रोतिलाल राणा, केदार राणा, दीपक राणा, पिंटू चंद, जयंत राणा, राजू गीरि, तपन महापात्रा, सुदीप पांडा आदि उपस्थित थे.