Spread the love

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक…

झंटु पाल काठीकुंड:काठीकुंड थाना में शनिवार को प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी अमित रविदास की अध्यक्षता में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें काठीकुंड बाजार समेत कई क्षेत्रों से लोगों ने बैठक में भाग लेकर अपनी अपनी बातें प्रशासन के समक्ष रखी। आगामी 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा पर भजन संकीर्तन,तथा शोभा यात्रा निकलना है,इसको लेकर थाना प्रभारी अमित रविदास ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारा कायम करते हुए श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मनाने की पुरजोर अपील की।

Advertisements
Advertisements

साथ ही लोगों को असमाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आने तथा अगर कोई उस महोत्सव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है तो इसकी सूचना थाना को देने का निवेदन किया गया। साथ ही गणतंत्र दिवस को भी शांतिपूर्ण तरह भाईचारा के माहौल में मनाने की अपील की गयी।मौके पर विधायक प्रतिनिधि जॉन सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हाजी अब्दुल जब्बार अंसारी, झामुमो कोषाध्यक्ष गौरीशंकर भगत, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष प्रदीप पाल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लालचंद पाल, रोशन भगत, कुणाल कुमार, अजय भगत, मोहन पंडा, बबुआ शिंह, थाना के एसआई अभिमन्यु चौधरी, अमन सिंह, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थेl