Spread the love

पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा से मुलाकात किया….

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements
Advertisements

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान केन्द्रीय जनजातीय मामले एवं कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सरोज महापात्र ने जमशेदपुर स्थित आवास में जाकर शिष्टाचार भेंट कर अंग्रेजी नव वर्ष की शुभकामना दिया. केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा भी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र को नए साल की बधाई के साथ साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी. इस दौरान भाजपा नेता सरोज ने बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की कई समस्याओ से केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा को अवगत कराया.

जंगली हाथियों के द्वारा गरीब किसानों का फसल को बर्बाद करने के बारे में भी केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा को अवगत कराते हुए कहा कि हाथियों के द्वारा किसानों का बर्बाद फसलों का सही समय पर हेमंत सरकार द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है. केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए झारखंड सरकार से बात करने का आश्वासन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र को दिया.

उन्होंने पार्टी की वर्तमान सांगठनिक विषय पर भी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा के साथ चर्चा किया. लगभग दो घंटा अर्जुन मुण्डा के आवास में रहने के पश्चात भाजपा नेता सरोज ने अर्जुन मुण्डा के साथ दोपहर का भोजन भी किया.

Advertisements

You missed