Advertisements
Spread the love

23 लाख की लागत से चांडिल में तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास, विधायक सविता महतो व जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक ने रखी आधारशिला

चांडिल प्रखंड क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत तीन विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया। तीनों योजना के लगभग 23 लाख की लागत से बनने वाला है।आंसनबनी पंचायत के कान्दरबेड़ा सरदार कुली में कालीचरण की जमीन पर डिप बोरिंग, पाइपलाइन एवं जलापूर्ति व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा चिलगू पंचायत के सालगाड़ीह गांव में संजय कुंभकार के घर के सामने डिप बोरिंग एवं पाइपलाइन निर्माण का कार्य होगा। वहीं चांडिल डैम रोड मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में समुदायिक शौचालय, पानी की टंकी और पाइपलाइन का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बाजार आने वाले लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।
करीब 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन तीनों योजनाओं के शिलान्यास अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का निर्माण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके।चांडिल प्रखंड में शुरू हुई इन विकास योजनाओं से ग्रामीणों को पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध होंगी। अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि इन योजनाओं का निर्माण समय पर पूरा हो और इसका लाभ आम जनता तक जल्द पहुंचे।

You missed