Spread the love

तिरिलडीह गांव में रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला – खरसावां ।  रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत रामकृष्णा फाउंडेशन ने तिरिलडीह गांव के सामुदायिक भवन में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, ईसीजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श, हड्डी रोग जांच, नेत्र जांच, रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर जांच जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शक्ति सेनापति और गांव के मुखिया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कंपनी के एचआर हेड सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। गांव के मुखिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाएं प्राप्त हुई हैं जिससे उनका जीवन बेहतर होगा। इस अवसर पर सीओओ शक्ति सेनापति ने कहा कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। रामकृष्णा फाउंडेशन इसी उद्देश्य के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में सीएसआर प्रमुख संजय कुमार के नेतृत्व में देवेन्द्र विश्वकर्मा, रोहित कुमार, निहारिका पति, सारिका सिंह, प्रभात, बिदेश गांगुली, देवाशीष और बगाई टुडू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You missed