Spread the love

 विधिक जागरूकता सशक्तिकरण शिविर का आयोजन…

गम्हारिया  जगबंधु महतो

सरायकेला जिला के गम्हारिया प्रखंड मुख्यालय में सरायकेला व्यवहार न्यायालय द्वारा डालसा की ओर से आज शनिवार को गम्हरिया प्रखंड प्रांगण में प्रखंड में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन हुआ। जहां दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर न्यायाधीश कंकन पट्टेदार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाना है। क्षेत्र में पलायन की समस्या आती है।

Advertisements

जिसे स्वरोजगार से हल किया जा सकता है। सरकार की कई योजनाएं लाभ के लिए हैं, उसका उपयोग और संरक्षण ढंग से करे। कहा डायन कुप्रथा अंधविश्वास की शिकार महिलाएं होती हैं व उनके परिवार होते हैं, जो गैर कानूनी है। मोटर दुर्घटना के संबंध कहा कि दुर्घटना में ड्राइवर-खलासी की मौत हो जाती है। ऐसी स्थिति में मोटरयान अधिनियम 1923 के तहत मुआवजा का प्रावधान है।

उन्होंने कहा फैमली कोर्ट का प्रयास रहता है कि पारिवारिक झगड़ों का समाधान इस प्रकार किया जाए कि बिना दबाव के समस्या सुलझ जाय और उनके बच्चों का जीवन बिगड़ने से बच जाए। वही प्रखंड कार्यालय से लगभग एक करोड़ से ज्यादा है की राशि के परिसंपत्ति का वितरण हुआ एवं कई जॉब कार्ड भी उपलब्ध कराए गए। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर तथा गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के मैट्रिक परीक्षा में हुए 3 टॉपर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements

You missed