Advertisements
Spread the love

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा छोटा गम्हरिया पंडाल का उद्घाटन केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने किया, कहा पूजा में मां शक्ति की पूजा की जाती है और शक्ति से ही सृष्टि का हुआ संचार…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने बुधवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी छोटा गम्हरिया का भव्य पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की।
उन्होंने राज्य की खुशहाली की कामना की। केन्द्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है, जो हमें जोड़ने का काम करती है। पर्व त्योहार के जरिए हमारी पीढ़ी को काफी कुछ सीखने और समझने का मौका मिलता है।

Advertisements

दुर्गा पूजा में मां शक्ति की पूजा की जाती है और शक्ति से ही सृष्टि का संचार हुआ है। वही आजसू के केंद्रीय सचिव सह पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुसेन महतो ने स्वागत भाषण देते हुए कमेटी के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम को छोटा गम्हरिया के मुखिया निरोला सरदार, आजसू के जिला अध्यक्ष सचिन महतो और केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष बबुआ मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी के संरक्षक सह शहीद सांसद सुनील महतो की मां खांदो देवी, उपाध्यक्ष रवि कर्मकार, अमृत महतो, अमूल्य महतो एलबी शास्त्री, सह सचिव बादल महतो, मकर महतो, खोखन महतो, इंद्रजीत महतो, देवराज महतो, संजय महतो, सविता महतो, दुर्गा चरण महतो, आनंदित महतो, कार्तिक महतो, सचिन प्रसाद महतो, दत्तो मंडल सहित काफी संख्या में कमेटी के सदस्य और गम्हरिया वासी उपस्थित थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?