Spread the love

गम्हरिया के ऑटो यूनियन हुआ राममय जय श्री राम के नारे के साथ निकाली ऑटो की रैली…

जगबंधु महतो गम्हरिया:सरायकेला जिले के ऊषा मोर से ऑटो यूनियन ने राममय जय श्री राम के नारे के साथ ऑटो की रैली निकाली। जानकारी देते हुए शिक्षित बेरोजगार ऑटो यूनियन कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे देश के साथ वह लोग भी इतने वर्षो के बाद अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अपनी भावनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए आज 40 ऑटो चालकों ने अपने ऑटो पर झंडा बैनर लगाकर जय श्री राम का नारा लगाते हुए एक रैली उषा मोड़ से आदित्यपुर तक के लिए निकाली है। वही यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया है कि काफी गौरव एवं हर्ष की बात है। आज अयोध्या में इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसकी खुशी देश और विदेश में फैली है। जिसे देखते हुए उन लोगों ने भी रैली निकाली है एवं यूनियन के सभी सदस्यों के सुख और समृद्धि की प्रार्थना करने की बातें भी कहीं है।

Advertisements

You missed