Advertisements
Spread the love

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा…

राम दरबार की झाँकी बना आकर्षण का केंद्र…

झंटु पाल दुमका:काठीकुंड: अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काठीकुंड बाजार में जबरदस्त उत्साह रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की झांकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे गाजे बाजे के साथ- साथ राम भक्त जय श्रीराम का उद्धघोष कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी।

काठीकुंड बाजार स्थित मंडल दुर्गा मंदिर से शोभा यात्रा का कार्यक्रम किया गया, जिसमे कार्यक्रम का शुभारंभ में अभाविप के प्रदेश कार्यसमति सदस्य मनोज सोरेन , धर्म जागरण के जिला अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, समाज सेवी बच्चन पांडे ने रामलला की पूजा एंव आरती कर की किया। शुभारंभ का उद्बोधन मनोज सोरेन ने कहा की केवल राम लला का आगमन अयोध्या में ही नहीं बल्कि भारत के साथ – साथ संपूर्ण विश्व में राम के आदर्श को चरितार्थ करेगा।

राम भारत की आत्मा हैं। राम धर्म के मूर्त स्वरूप हैं। चराचर धरा पर रह कर उन्होंने धर्म एवं मर्यादा का पालन, असत्य से सत्य की ओर, अधर्म को त्याग कर धर्म की ओर चलने की प्रेरणा दी। पिता के वचनों का पालन करते हुए निज सुख का त्याग कर 14 वर्ष का वनवास राम के जीवन की जीवंत सच्चाई है। आज सैकड़ों वर्षों की कठिन तपस्या के बाद अयोध्या के राजा राम पुनः अपने दिव्य भव्य मंदिर में पधार रहे हैं। वास्तव में यह अत्यंत गौरव का पल है। आज अयोध्या सहित संपूर्ण भारत राममय है।

आज हमे राम को समझ की आवश्कता है राम का मतलब है रोम रोम में प्रवाहित होने वाली चेतना आज हमें राम के चरित्र को मन में धारण करके साथ ही हम स्वयं के बारे में ना सोचें हम सम अस्तित्व की परंपरा को कैसे आगे लेकर के जाए हमे इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है राम हमारा संस्कृति है हमारा पहचान है , हमारी परंपरा है इन्ही पंपरा को सैकड़ों वर्षों पहले दबा कर रखा गया था ,और आज वही परंपरा हमारे मानव सभ्यता और सनातन संस्कृति के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है।

जिसके बाद मंडल दुर्गा मंदिर से राम सीता लक्ष्म और हनुमान जी की भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा दानीनाथ मंदिर , बाजार की हर गली से भव्य झांकी शोभा यात्रा गुजरे के क्रम में लोग अपने घर के छतों से पुष्प वर्षा कर आरती कर रहे थे। इस भव्य झांकी शोभा यात्रा को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पाल, कार्यकर्ता राजू नाग, रोशन भगत, कुणाल कुमार, संजीव मोदी,संतोष मंडल, आभास पाल, झंटू पाल, मानू मंडल, छोटन पंडा, मोहन पंडा, बिट्टू भगत, बलराम पाल, कालीपद पाल सहित हजारों राम भक्त शामिल थे।।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा