Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां – भाजपा महिला मोर्चा जिला स्तरीय कोरोना योद्धा सम्मान सह रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम सरायकेला खरसवां जिला  रविवार को परशुराम भवन, छोटा गम्हरिया में जिला अध्यक्ष रश्मि साहू के नेतृत्व में अयोजित हुआ।

Advertisements

इसमें बतौर कोरोना योद्धा के रूप में पिछले 2 वर्षों में महामारी से लड़ने में समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एम्बुलेंस के चालाकों
(डेविड खाटुआ, अभिजीत खाटुआ, हेमंत राव, रुबेन हलधर, विष्णु शंकर) को महिला मोर्चा की बहनों ने रक्षासूत्र बांध कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामनी की। अंगवस्त्र और फूल से उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला के प्रभारी जे० बी० तुबिद जी ने सभी कोरोना योद्धाओं को उनके द्वारा निर्भीकता से निःस्वार्थ भाव से काम करने के लिए आभार प्रकट किया। जिला अध्यक्ष विजय महतो जी ने भी उनके द्वारा किये गए कार्यों को सराहते हुए उनका अभिनंदन किया। साथ ही सभी कोरोना योद्धाओं को भी मंच से धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में हेमलता महतो, शीला पाल, निधि सिंहदेव, रिंकू राय, रीता दुबे, गायत्री शर्मा, पुष्पा टुडू, मुज्जहिद खान, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे।