
108 कलश यात्रा के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ

संवाददाता : झंटू पाल
काठीकुंड : काठीकुंड बाजार स्थित मंडल दुर्गा मंदिर में 108 कलश यात्रा के साथ बुधवार को गणेश चतुर्थी महोत्सव का धूमधाम और धार्मिक उल्लास से शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय इस भव्य आयोजन की शुरुआत में पहले दिन कलश यात्रा और भगवान गणपति का विधिवत पूजा किया गया। इस भव्य गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन जनप्रिय गणेश महोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के सचिव प्रदीप पाल ने बताया की पहला दिन 108 कलश यात्रा पूरा बाजार भ्रमण कर नदी से जल भर कर मंदिर पहुंची जिसके बाद महा गणपति की पूजा किया गया , वहीं पश्चिम बंगाल केे राजनगर से आए ढाक का अद्भुत प्रदर्शन के साथ भव्य आरती की जाएगी। दूसरा दिन गुरुवार को संध्या 6 बजे स्थानीय बच्चों द्वारा भव्य संस्कृति की आयोजन , तीसरा दिन शुक्रवार को हवन , कलश विसर्जन के उपरांत रात्रि 8 बजे से भव्य भक्ति जागरण का आयोजन सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप के मुख्य कलाकार गायक भास्कर मिश्रा गुड्डू, गायिका सोनी श्रीवास्तव,और सुरभि सिंह झांकी की टीम द्वारा भव्य संस्कृति झांकी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं चौथा दिन शनिवार को बच्चों का खेल ओर मटकी फोड़ का आयोजन कर भव्य शोभा यात्रा के साथ गणेश भगवान की प्रतिमा विसर्जन कर समाप्त की जाएगी। इस भव्य आयोजन में समिति के अध्यक्ष झंटू पाल, कोषाध्यक्ष कुणाल मंडल, उपाध्यक्ष कार्तिक मंडल, सदस्य महंतों पाल,रॉबिन मंडल, दुलाल मंडल, तापस, आभास, पप्पू, दिनेश , बलराम, राहुल, रोहित, कई सदस्य अहम भूमिका निभा रहे है।।

