
माघुआसाई गांव में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका : गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के माघुआसाई गांव में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। श्री श्री गणेश पूजा कमेटी माघुआसाई एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पूजा पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं का मानना है कि गणेश जी की पूजा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। कमेटी सदस्य मनीष गोप एवं सुजय गोप ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
ग्रामीणों के मनोरंजन हेतु कमेटी द्वारा बाउल संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष रितेश गोप, राजीव गोप, विश्वनाथ गोप, देवाशीष गोप, सुजय गोप, सूरज गोप, शक्ति गोप, मनीष गोप, गौतम गोप, प्रबीर गोप, विनोद गोप, कार्तिक गोप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Related posts:

