
अनगड़ा में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर माल्यार्पण

Arjun Kumar Pramanik…….✍️
अनगड़ार(राँची) : अनगड़ा प्रखंड में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बिरसा मुंडा पार्क में वीर भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।
वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष छेड़कर जल-जंगल-जमीन की रक्षा और आदिवासी अस्मिता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना, बिरसा बाबा के सपनों की पूर्ति का प्रतीक है, इसलिए उनके विचारों को अपना कर राज्य को समृद्ध और न्यायपूर्ण बनाने की दिशा में सभी को योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, मुखिया सीमा देवी, मंडल अध्यक्ष पं. रेजाक अंसारी, विधायक प्रतिनिधि (खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) आशीष मुंडा, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, स्थानीय पहान रामचरण पहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा मधुसूदन मुंडा, शबनम खातून, सीमा कुमारी, मैंनी देवी, भुखली देवी, फाल्गुनी शाही मुण्डा, शीला देवी, तिवारी भोगता, केशव केसरिया, पुशनाथ मुंडा, सुखराम उरांव, लोकनाथ मुंडा, आलम अंसारी, संतोष कच्छप, दशरत पहान, गंगा मुंडा, गोवर्धन मुंडा, दुबराज मुंडा, जितेंद्र मुंडा, अदित्य पाहन, संजय पहान, रब्बानी राज, अद्यनु महतो, जयनाथ मुंडा, महेश मुंडा, मधु मुंडा एवं अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
Related posts:

