
घासी नायक समाज द्वारा शान्तिपूर्ण कैंडल मार्च, स्व. विक्की नायक को न्याय दिलाने की मांग

Arjun Kumar Pramanik…….✍️
रांची : घासी नायक समाज की ओर से बुड़मु प्रखंड के चाया गांव निवासी स्वर्गीय विक्की नायक की बर्बर हत्या के विरोध में एवं उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर शान्तिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च जयपाल स्टेडियम, रांची से अल्बर्ट एक्का चौक तक सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर घासी समाज के अगुआकर्ता टाइगर संदीप नायक ने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
वहीं, समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि स्व. विक्की नायक के परिजनों को सरकार द्वारा एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा ₹50 लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि समाज में यह स्पष्ट संदेश जाए कि किसी भी समाज के साथ निर्मम हत्या अस्वीकार्य है। उन्होंने सरकार से इस मामले में त्वरित पहल करने की मांग की। साथ ही, हत्या में शामिल सभी दोषियों को कठोरतम सजा देने की भी मांग की गई।
कैंडल मार्च में रांची जिला नायक समाज युवा अध्यक्ष टाइगर संदीप नायक, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक सहित अजय नायक, मुकुल नायक, संजय नायक, सूरज नायक, रवि नायक, ओम नायक, कैलास नायक, प्रकाश नायक, बजरंग नायक, सावन नायक, शिव प्रकाश नायक, पिंटू, सचिन, सिकंदर, किशोर, रिकी, महावीर नायक, चाँदनी देवी, रेखा देवी, सरस्वती देवी, कोमल देवी, रूपा देवी, राधा देवी, राखी देवी, सुसंती देवी, उमेश नायक, अनिल नायक, जोगेंद्र नायक, बबलू नायक, सुरेश नायक, सोनू नायक, राहुल नायक, कृष्णा नायक, कमलेश नायक, उपेन्द्र रजक, संतोष रजक सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे।
समाज के लोगों ने एक स्वर में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
Related posts:

