Advertisements
Spread the love

घाटशिला : इरान के साथ युद्ध अमेरिका और इजरायल का चल रहा है, रसोई गैस का भय यहां सता रहा है !

दीपक नाग… ✍️

Advertisements

इरान के साथ अमेरिका और इजरायल का युद्ध आरंभ होते ही पेट्रोलियम पदार्थ और कुकिंग गैस मिलेगी कि नहीं यह चिंता केवल हिन्दुस्तान को ही नहीं अन्य देशों के लिए भी अहम मुद्दा है। इस बात की चर्चा आम लोगों के के जुंबा के अलावा मिडिया – समाचारों के माध्यम से इतनी होने लगी कि, साधारण जनता के दिलों में आसंका जगना तो स्वाभाविक है।बात करतें हैं इसी मामले से संबंधित एक आंखों देखी धटना पर ।

खबरों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में मोबाइल फोन से गैस सिलेंडर का बुकिंग सही तरीके से नहीं हो रहा है। मोबाईल फोन से गैस बुकिंग नहीं होने से लोगों के दिलों में युद्ध के समाचारों से संलिप्त मामले संभावनाओं पर मुहर लगना स्वाभाविक है, आम इंसान के लिए। रसोई गैस मिलना बंद हो जाए तो घर की  चूल्हे आखिर कैसे जलेगी ? बस और क्या, सबेरे होते ही घाटशिला स्थिति इंडियन धालभूम गैस सर्विस आफिस के सामने सड़क पर अपना खाली सिलिंडर लेकर लोगों का कतारें लग गई।

एक पीढ़ीत उपभोक्ता मनतोस दास ने अपने परेशानी को वानांचल न्यूज के सामने रखते हुए कहा कि, गैस सिलेंडर बुकिंग करने के बाद भी भरा हुआ गैस सिलेंडर नहीं पहुंचाया जा रहा है, इस लिए सभी कार्य को छोड़कर बाध्य होकर यहां कतार में लगा हूं।

नियम के अनुसार गैस गोदाम से भरा हुआ गैस सिलेंडर लेकर एजेंसी की गाड़ी घर-घर में वितरण के लिए निकले हुए थें। पर गैस आफिस के सामने उपभोक्ताओं का बढ़ती हुई भीड़ को देख कर वाहनों को गैस आफिस के सामने ही बुला लिया गया और कतार में खड़े उपभोक्ताओं के बीच बांटा गया ।

बता दें कि, आज सुबह भरा हुआ गैस सिलेंडर के वाहन मोहौल्ले – मोहौल्ले जाकर गैस का सिलिंडर बुकिंग अनुसार वितरण करता, गैस के दफ्तर के सामने खाली गैस सिलेंडर लेकर खड़े उग्र उपभोक्ताओं को शान्त करने के लिए अपने गैस वितरण के वाहनों को वापस बुलवा लिया गया था।

इंडियन धालभूम गैस सेवा के संचालिका श्रीमती नियोती हांसदा ने बताई कि, रसोई गैस सिलेंडर के लिए प्रति दिन औसतन तीन – साढ़े तीन सौ आन लाइन बुकिंग होता था । एका-एक दो हजार से भी अधिक आन लाइन बुकिंग होने के कारण रसोई गैस वितरण में परेशानी हो गई है। उनका मानना है, कि लोग बेवजह पैनिक हो रहे हैं। जबकि, परेशान होने की कोई बात नहीं है।

हालांकि, केन्द्र सरकार ने समाचारों के माध्यम से बता चुके हैं कि, पेट्रोलियम उत्पाद से संबंधित किसी भी पदार्थ की कमी देश नहीं होगी।

संभवतः अफवाहों के कारण बाजार गर्म का असर देखा गया आज गैस आफिस के बाहर।

You missed