Advertisements
Spread the love

सड़क मे गड्ढा है या गड्ढे मे सड़क?

घाटशिला:✍दीपक नाग, झा. न्यूज हेड ब्यूरो) 

Advertisements

जनता प्रत्येक पांच साल मे एक विश्वास के तहत जन प्रतिनिधि को जीत दिलाकर भेजता है और समय पर ऐसे लोग समाज के समस्याओं पर काम न आये तो यह चर्चा न बने समाज मे यह मुमकिन नही । यह भी सच है कि सदनों तक पहुंचे जन प्रतिनिधि के लिए यह संभव नही कि प्रत्येक छोटी-बड़ी समस्या उनके नजर मे आ जाए । इस तरह की बातें उनके नजरों तक पहूंच सके इसके लिए ही इनके प्रतिनिधि हर शहर प्रखंडों मे होता है ।

जिसे आम तौर पर सांसद और विधायक प्रतिनिधि के रूप मे जाने जाते है या तो ऐसा कह सकते है कि वे अपने परिचय समय-समय पर देते है । और इन प्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि जनता उनके पास आकर समस्याओ को रखे उन्हे अपने नियमित कार्य शैली से पहले ही अवगत रहना चाहिए । घाटशिला शहरी इलाकों मे अनेक ऐसी सड़क है जो आवागमन के लायक नही है । वर्षों से विकास का बांठ जोह रहा है ।

परिस्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि इन बदहाल सड़कों से सदन भेजे गये लोग कभी नही गुजरे होंगे गुजरे होते तो प्रत्येक वर्ष विकास के नाम पर लाखों रुपये उन्हे जो सरकार से दिया जाता है। कुछ यहां पर भी ख़र्च किया होता । शायद इन्ही कारणों से आम जनता अब सदन के लोगो से ज्यादा अपने समस्याओं को लेकर स्थानीय कर्मशील और दायित्वर्ण युवको के पास जाना अधिक पसंद कर रहा है । एक महीने मे ही घाटशिला शहरी क्षेत्र मे सड़क के मामले मे दो ऐसी घटना घटी है ।

लगभग एक महीने पूर्व घाटशिला गोपालपुर मुख्य सड़क की स्थिति दयनीय थी । जिसे निःस्वार्थ भावना से एक साधारण युवक अपने कुछ सहयोगियों के बदौलत मरम्मत कर आवागमन के लायक बनाया । दो दिन पहले ऐसी ही एक और तस्वीर सामने आई । डाहिगोड़ा ;घाटशिला मे एक मॉल के नजदीक से जन-अरण्य तक जाने वाली सड़क की स्थिति पहले से ही खराब थी पर लगातार हो रही बारिश से जी-का-जंजाल बन गया था ।

इन दुर्दशाओं से स्थानीय लोगों को सांसद और विधायक प्रतिनिधि से वैसे भी मोह भंग हो जाने के कारण घाटशिला के तेज-तर्रार जिला परिषद करण सिंह के पास समस्या से समाधान के लिए कहा । निःस्वार्थ भावना से करण सिंह बगैर समय नष्ट करते हुए इस सड़क के मरम्मती के लिए स्लैग गिराना आरंभ किया । चूँकि यह सड़क काफी लंबी दूरी तक बेहाल है। बारिश के पानी गड्ढां मे जाने से अत्यंत दयनीय स्थिति उत्पन्न कर रखा है ।

दूरभाष से करण सिंह ने बताया कि यहां स्लैग गिराने का काम चल रहा है जैसे ही पर्याप्त मात्रा मे स्लैग गिर जायेगी वैसे ही पुरे सड़क का जीर्णाेद्धार का काम आरंभ कर दिया जाएगा । अगले वर्ष लोक सभा और झारखंड विधान सभा का चुनाव होना तय है । सांसद और विधायक प्रतिनिधियों का इस तरह निरस जनक कार्य शैली क्या अपने प्रत्याशीयों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थित नही बना रहा है

You missed