Spread the love

डीएलएसए के तत्वावधान जिला स्तरीय मल्टीटास्क स्टेकहोल्डर्स के साथ कार्यशाला का किया गया आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा:सरायकेला। जिला व्यवहार न्यायालय के लोक अदालत हॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिला स्तरीय मल्टीटास्क स्टेकहोल्डर्स के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पुलिस, डॉक्टर्स, जिला प्रशासन के निर्धारित विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पौक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, MACT, जनरल क्रिमिनल केसेस एवं आगामी 9 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया।

Advertisements

मौके पर पहुंचे सभी पदाधिकारियों को कानूनी प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती अनामिका किस्कू ने बताया कि नालसा न्यू दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार अब समय-समय पर इस तरह का कार्यशाला सभी जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर्स के साथ आयोजित किया जाएगा। ताकि भारतीय दंड संहिता और अन्य कानूनों में नई नियमावली की जानकारी निर्धारित पदाधिकारियों को सुनिश्चित हो। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तृतीय कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री कवितांजली टोप्पो, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीमती अनामिका किस्कु, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सुशील कुमार पिंगुआ, DSP HQ चंदन कुमार वत्स, सीडीपीओ श्रीमती साधना, ladcs के राधेश्याम साह आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम को एडीजे III कुमार क्रान्ति प्रसाद ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए संबोधित किया गया। कार्यशाला को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री कवितांजली टोप्पो आदि द्वारा सम्बोधित किया गया।

Advertisements

You missed