Advertisements
Spread the love

घाटशिला 12 जुलाई : घाटशिला के पूर्व सैनिक-अर्धसैनिक सेवा परिषद ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस 

दीपक नाग… ✍️

Advertisements
Advertisements

आज घाटशिला के संस्कृति संसद में पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद (घाटशिला) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संगठन के साथियों के अतिरिक्त घाटशिला के प्रबुद्ध नागरिक, संगठन और पत्रकार बंधु मुख्य रूप से शामिल हुए । 

आगामी 26 जुलाई रविवार को कारगिल विजय दिवस, घाटशिला गौरव सम्मान और शहीद सैनिक परिवार, वीर नारी और अलंकृत वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को उचित सम्मान दिलवाने को लेकर ये परिचर्चा हुई।

 जिसमें आलोचना हुई कि, हो दूसरे राज्यों में शहीद, वीर नारी और अलंकृत सैनिकों को राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार की सुविधाएं दी जाती है। जिसमे, Annuity (वार्षिकांक), यात्रा रियायत (राज्य परिवहन), सरकारी नौकरी के आरक्षण (जेपीएससी), जमीन (परमवीर चक्र महावीर चक्र आदि)। झारखंड राज्य सरकार भी आंदोलनकारी के तर्ज पर ऐसे सैनिकों को भी लाभ देना चाहिए। 

घाटशिला गौरव सम्मान के लिए विभिन्न प्रकार के सुझाव, आईसीसी वर्कर यूनियन के सचिव ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक विजय पांडेय, शिक्षक विपिन कुमार सिंह, शिक्षक AP सिंह, शिक्षक तपन अधिकारी, पत्रकार रूपेश दुबे, बैंकर तापस दत्ता, पूर्व सैनिक कैप्टन धनों टुडू, समाज सेवी विक्रम शव और शौर्य चक्र विजेता वारंट ऑफिसर मो जावेद ने रखा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल सेना मेडल गैलेंट्रो रघुनाथ हांसदा, ASO अनुप कुमार मिश्रा, सूबेदार मेजर लुगु बास्के, नायब सूबेदार गोविंद सोरेन, नायब सूबेदार सुशील मुर्मू,सार्जेंट रविन्द्र कुमार सिंह, हवलदार गणेश मुर्मू हवलदार पुताई मुर्मू हवलदार सुरेश बास्के हवलदार, मनोहर समद, हवलदार दिलीप हांसदा हवलदार, पुताई हेंब्रम, ASI अशोक महाकुड़, ASI भांजे बारी, ASI रतन मुर्मू हवलदार मौजूद थें।

You missed

जमशेदपुर : बिहड़ लखाईडिह के जंगलों में पारंपरिक हर्बल की खोज में IIT मुंबई से पहुंचे शोध कर्ता टीम